<no title>

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान

कालापीपल:(बबलू जायसवाल)ग्राम गणेशपुर,सेक्टर खरदोंन कला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है।विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक,राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला बाल विकास परियोजनाओं ने इस अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें विभागीय योजनाओं के बारे बताया गया ,महिला सशक्तिकरण व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के बारे में समझाया गया तथा कोरोना वायरस पर चर्चा की गई।ग्राम के सरपंच व सचिव सेक्टर सुपरवाइजर संगीता जाटव मुख्य रूप से उपस्थित थे।