ब्राह्मण समाज ने आचार्य चाणक्य को किया याद, मनाया स्मृति दिवस समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
कालापीपल:बबलू जायसवाल)ब्राह्मण समाज संगठन कालापीपल की महिला इकाई के तत्वाधान में भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ, विद्वान आचार्य चाणक्य को याद करते हुए स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित लीलाधर शर्मा बंधु, अध्यक्षता हरि केशव लेले, विशेष अतिथि ब्राह्मण समाज महिला संगठन जिला अध्यक्ष श्रीमती राधा शर्मा, सुखदेव शर्मा, कथा व्यास पंडित बसंत कृष्ण शास्त्री, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन कुमार मिश्रा, तहसील अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ  अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ आचार्य चाणक्य के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता पंडित लीलाधर शर्मा ने आचार्य चाणक्य के पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र को दिशा देने का कार्य किया है। महान पंडित आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया है। इसमें उन्होंने जीवन को सही तरीके से जीने के बारें में बताया है। आचार्य चाणक्य को आज भारतीय इतिहास के महान विद्वानों में स्थान दिया जाता है। अगर उनकी बातों पर ध्यान दिया जाएं तो व्यक्ति जीवन में कभी मात नहीं खा सकता है। साथ ही सीएमओ श्री मिश्रा ने ब्राह्मण समाज की दशा व दिशा पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमें अपने संस्कारों को संरक्षित करते हुए जीवन में आचार्य चाणक्य की नीतियों की नीतियों को अपनाना होगा। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के दिनेश घनश्याम दास शर्मा, सचिव अनिल शर्मा,आशु शर्मा, पुरूषोत्तम शर्मा, कुशल शर्मा,श्रीमती महिमा शर्मा,श्रीमती पूजा शर्मा, कनक शर्मा, श्रीमती कनक शर्मा,श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती राधा शर्मा,श्रीमती मधु शर्मा,सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।आभार श्रीमती राधा शर्मा ने माना।