युथ क्लब ने क्षेत्र की साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
आशीष गुप्ता
सीहोर। रविवार को युथ क्लब के तत्वाधान में शहर के चाणक्यपुरी स्थित सेंट एनिस स्कूल के क्षेत्र सहित अन्य स्थानों साफ-सफाई कर क्षेत्रवासियों को स्वच्छ रहने और आस-पास के क्षेत्र को साफ रखने की समझाईश भी दी गई।
इन दिनों चाणक्यपुरी युथ क्लब की टीम के तत्वाधान में प्रत्येक रविवार को भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहर को क्लीन रखने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत रविवार की सुबह क्षेत्र के चाणक्यपुरी में सफाई की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रवीण तिवारी, आगंद शर्मा, शुभम राठौर, जितेन्द्र नागर, अतुल तिवारी, दीपक पुरोहित, मितेश सिंह, हरीश जोशी, महेश नाथ, विनोद डसानिया, चंद्रशेखर डसानिया, जगदीश देशमुख, प्रकट तिवारी, आनंद तिवारी, देवकरण वर्मा, उमेश परमार, लोकेश नामदेव, भूपेन्द्र राठौर, बंशीलाल माहेश्वरी, विपिन पोरवाल, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र धनगर, हरीश सीठा, विजय केथवाल, नवीन चतुर्वेदी, रुदांश और कमल आदि शामिल थे।