कालापीपल:(बबलू जायसवाल)भारतीय जनता पार्टी के समस्त उत्तर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अम्बाराम कराडा एवं देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सोलंकी का स्वागत सम्मान आयोजित किया गया है।कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी व डॉ.हेडगेवार जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके की गई। एवं कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा प्रदेश मंत्री पंकज जोशी,पूर्व ऊर्जा निगम अध्यक्ष विजेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शुजालपुर कालापीपल विधानसभा पूर्व विधायक फुलसिह मेवाड़ा, कालापीपल विधानसभा पूर्व विधायक बाबूलाल वर्मा,व शाजापुर पूर्व विधायक अरुण भीमवत,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील देथल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बाबूलाल वर्मा ने अपने उद्बोधन में विधानसभा चुनाव के समय हुआ विश्वासघात का दर्द बयां किया वहीं पर सांसद महेंद्र सोलंकी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव के समय झूठे वादे करके सरकार तो बना ली पर किसानों का( दो लाख) 200000 तक का कर्ज माफ नहीं हुआ अब सरकार चलाना मुश्किल पड़ रहा है।और कहा कि आपके आशीर्वाद से देश की लोकसभा का सदस्य बना माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत की समृद्धि एवं देश के विकास में सहभागी बनूंगा मैं आपके विश्वास पर खरा उतरने का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करता रहूंगा कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है।आज देश में झूठ फैला कर झगड़े करवा रही है मोदी जी सरकार ने नागरिक संशोधन बिल लाकर देश के शरणार्थियों को सम्मान से जीवन जीने का अधिकार दिया है।हम सब देश के विकास के लिए मोदी जी के साथ है।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री कराडा ने अपने संबोधन में कहां की भाजपा एक अनुशासित पार्टी है।इसमें कार्यकर्ता सर्व परी व संगठन की ताकत है। वहीं संगठन मंत्री श्री जोशी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि कभी भी ज्यादा खुशी व ज्यादा गम नहीं करना चाहिए अपने कर्मों पर भरोसा रख कर आगे बढ़ता रहना चाहिए कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष कृपाल मेवाडा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री कराडा का स्वागत समारोह .....