कांग्रेस जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन के विस्तार सहित कार्यकर्ताओं की समस्याओं के बारे में हुई चर्चा

कांग्रेस की अति महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न
जिले में संगठन के विस्तार सहित कार्यकर्ताओं की समस्याओं के बारे में हुई चर्चा
दिल्ली में आगामी 14 दिसम्बर को होने वाले विशाल प्रदर्शन में जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बारे में बनाई रणनिति
सीहोर। आज रविवार 1 दिसम्बर को जिला कांग्रेस कार्यालय सीहोर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें एआईसीसी के प्रवक्ता एवं एआईसीसी राष्ट्रीय समनव्ययक  भोपाल संभाग के प्रभारी डॉ. अजय उपाध्याय शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष द्वय सुरेश गुप्ता (एडव्होकेट) एवं नईम नवाब ने की। इस बैठक में पुरे जिले से जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस मण्डलम सेक्टर तथा कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सीहोर जिले में संगठन के विस्तार सहित कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में केन्द्र सरकार की जनविरोधी एवं दमनकारी नितियों के विरोध में होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन में जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओंं के शामिल होने के विषय में चर्चा हुई। इस दौरान डॉ.अजय उपाध्याय ने प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से व्यक्तिगत रुप से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उनका निराकरण करने के लिये उनकी बात को आला कमान तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। जिसमें डॉ. उपाध्याय ने पत्रकार बन्धुओं के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिये तथा म.प्र.की कमलनाथ सरकार की  11 माह की उपलब्ध्यिाँ बताने के साथ ही केन्द्र की भाजपा सरकार की हर मोर्चे पर नाकामी के बारे में बताया। इस दौरान सेकड़ों की संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ताओं एवं  पदाधिकारियों ने डॉ.उपाध्याय से व्यतिगत रुप से चर्चा कर जिले में संगठन विस्तार एवं अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा की तथा आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ होने वाले विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया तथा कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का डॉ.उपाध्याय को विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं प्रेस वार्ता में आये पत्रकार बन्धुओं का आभार जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रमुख रुप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता (एडव्होकेट), नईम नवाब, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, हरपाल ठाकुर, गोपालय इंजिनियर, आसिफ अंसारी, पंकज शर्मा, अनार सिंह ठाकुर, कुतुबुद्दीन शेख, जगदीश निगोदिया, राजाराम बड़ेभाई, ओमदीप राठौर, पवन राठौर, सौभाल सिंह भाटी, कमलसिंह पहलवान, सत्यनारायण भाटी, मोहन शर्मा, सुनील दुबे, सीताराम भारती, सुरेन्द्र सिंह पटेल, मेहरवान मूंदीखेड़ी, सुरेश सेठी, नरेन्द्र खंगराले, राजेन्द्र वर्मा, डी.पी.तिवारी, मनोज पटेल, महेन्द्र सिंह टिपाखेड़ी, शंकर खरे, हर गोविन्द दरबार, सतीष यादव, रघुवीर सिंह दांगी, मीरा बाई रैकवार, भगत सिंह तोमर, मृदुल तोमर, पुनित तिवारी, गुलजारी वाजपेयी, मुकेश सिंह ठाकुर, डॉ. अनीस खान, राजेन्द्र नागर, पुनित राठौर, लोकेन्द्र वर्मा, तुलसी राठौर, देवेन्द्र ठाकुर, राममूर्ति शर्मा, मुनव्वर मामू, चैतन शर्मा, रशीद नेता, भैया मियां, सनव्वर भाई, जितेन्द्र ङ्क्षसंह सौभाखेड़ी, पवन गुर्जर, अटल यादव, मेहमूद अली, कमलकिशोर जाटव, कृपाल सिंह वर्मा, समसुद्दीन खान, धर्मेन्द्र रैकवार, लक्ष्मण रैकवार, जगदीश चौहान, ओपी शाक्य, प्रेम मेवाड़ा, प्रहलाद सिंह खड़ी, कृपाल मालवीय, नरेश मेवाड़ा, ओम सोनी, रमेश मेवाड़ा, मेहंदी हसन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।