युथ क्लब द्वारा चाणक्यपुरी में किया जाएगा साफ-सफाई अभियान
रविवार की सुबह शहर के चाणक्यपुरी क्षेत्र में साफ-सफाई की जाएगी।
आशीष गुप्ता
सीहोर। शहर में इन दिनों युथ क्लब के द्वारा भारत स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए विशेष साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न स्थानों पर क्लब के बड़ी संख्या में सदस्यों के द्वारा मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की जा रही है। रविवार को इस क्रम में रविवार की सुबह शहर के चाणक्यपुरी क्षेत्र में साफ-सफाई की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए युथ क्लब के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे शहर के चाणक्यपुरी के सेंट एनिस स्कूल के साथ क्षेत्र में इस अभियान का आरंभ किया जाएगा और सदस्यों के द्वारा साफ-सफाई की जाएगी। अभियान को समर्थन देने की अपील करने वालों में मुख्य रूप से प्रवीण तिवारी, आगंद शर्मा, शुभम राठौर, जितेन्द्र नागर, अतुल तिवारी, दीपक पुरोहित, मितेश सिंह, हरीश जोशी, महेश नाथ, विनोद डसानिया, चंद्रशेखर डसानिया, जगदीश देशमुख, प्रकट तिवारी, दीपक राठौर, आनंद तिवारी, देवकरण वर्मा, उमेश परमार, लोकेश नामदेव, भूपेन्द्र राठौर, बंशीलाल माहेश्वरी, विपिन पोरवाल, दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र धनगर, हरीश सीठा, विजय केथवाल, नवीन चतुर्वेदी, रुदांश और कमल आदि शामिल है।