सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रहित में किया गया फैसला स्वागत योग्य-पं.महेश दुबे
शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रशासन का कार्य प्रसंन्नीय
सीहोर। अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायलय द्वारा राष्ट्रहित में दिये गये निर्णय पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं. महेश दुबे ने उक्त निर्णय को स्वागत योग्य मानते हुए अपने विचार व्यक्त करते कहा कि यह फैसला बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं का सम्मान करते हुए एक अच्छा दूरर्शीय निर्णय है। इसमें किसी की हर या जीत नही मानना चाहिये। सर्वोच्च न्यायालय के उक्त निर्णय को सभी ने सहस्त्र स्वीकारते हुए शांति का संदेश दिया है। सीहोर गंगा जमीनी तहजीब एवं भाई चारे की मिशाल है, जिस पर हमें गर्व है। शहर के सभी वर्ग के संगठनों ने उक्त फैसले को स्वीकार किया है, जो धन्यवाद के पात्र हैं। जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक महेादय की पहल पर शांति व्यवस्था कायम रखना एक प्रसंन्नीय कार्य है।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रहित में किया गया फैसला स्वागत योग्य-पं.महेश दुबे