प्रियंका शर्मा जायेगी अहमदनगर

कालापीपल:(बबलू जायसवाल) शालेय शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शालेय व्हालीवाल 17 वर्ष बालिका का आयोजन महाराष्ट्र के(अहमदनगर)मे दिनांक 20 /11/2019 से 23/11/2019 तक आयोजित किया जायेगा ।जिसमें मध्य प्रदेश की टीम में उज्जैन संभाग से शाजापुर जिले से कालापीपल विकास खंड से सहारा पब्लिक स्कूल की कु, प्रियंका शर्मा पिता सुरेश शर्मा का चयन  किया गया है।विगत दिनों विदिशा (भोपाल )मे राज्तयतरीय प्रतियोगिता मे उपविजेता का खिताब जीता था।अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। अभी ओपन जूनियर प्रतियोगिता मे भी शानदार प्रर्दशन कर अपनी टीम को विजेता का खिताब जीता । ये प्रियंका शर्मा का दुसरा नेशनल है।ये व्हालीवाल की उभरती हुई एक अच्छी स्मैसर,खिलाड़ी है।बधाई दी जिला खेल अधिकारी बी,सी,कटारिया, बी,एस,कराडा, उत्कृष्ट विधालय  शाजापुर खेल प्रशिक्षण,बी,एल,गोयल,मक्सी,बर्जेश शर्मा, शुजालपुर, सहारा प्रबंधक मनोज दुबे, प्राचार्य आर,पी,वाजपेयी, मुकेश दुबे, महेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा, डी,एस,वर्मा, के,एस,परमार, विशाल शर्मा, मिकलेश, कु, रोनक सोनी,निलेश शर्मा, वरूण गांधी,राकेश सोनी श्रीकान्त यादव ने हर्ष जताया।