जिला कांग्रेस कार्यालय सीहोर में मनाया गया प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी का जन्मदिन

जिला कांग्रेस कार्यालय सीहोर में मनाया गया प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी का जन्मदिन
कांग्रेसजनों ने एक दूसरे केक खिलाकर किया अपनी खुशी का इजहार
सीहोर। आज जिला कांग्रेस कार्यालय सीहोर में कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नवाब के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने म.प्र.यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी का जन्मदिन केक काटकर उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान उपस्थित कांगे्रसजनों ने कमलनाथ सरकार की 11 माह की उपलब्ध्यिों के बारे में बताते हुए उनके द्वारा शुरु की गई जनहितेशी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व सभी कांग्रेसजन स्थानीय बस स्टेण्ड स्थित रेन बसेरा पहुंचे जहां उन्होने जरुरत व्यक्तियों को भोजन कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने किया तथा सभी उपस्थितजनों का आभार आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र नागर ने व्यक्त किया।  इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस सीहोर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश भूरा यादव, प्रेम बन्धु शर्मा, हफीज चौधरी, राजेन्द्र ठाकुर, शरद जोशी, नवेद खान, संतोष गुप्ता, श्याम सोनकर, लोकेन्द्र वर्मा, तुलसी राठौर, गुलजारी वाजपेयी, धर्मेन्द्र रायकवार, ओम सोनी, आसिफ असंारी,  रिदम गुप्ता, अटल यादव, शमसुद्दीन खान, सुरेश ठाकुर, सर्जन सिंह, मुरारी वर्मा, गौरव वर्मा, योगेन्द्र बघेल, वाजिद खान, घनश्याम माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।