भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बाबा के विचारों

भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बाबा के विचारों
 को जनजन तक पहुंचाने का लिया संकल्प 
अम्बेडकर पार्क में  मनाया संविधान दिवस

सीहोर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्तार्ओ ने मंगलवार को अंबेडकर पार्क में जिला महामंत्री रवि नागले के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल माला पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस मनाया। 
कार्यक्रम के दौरान संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और देश की एकता अखंडता में सहयोग करने और संविधान का सम्मान करने की शपथ ली। 
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सीहेार मंडल अध्यक्ष पिं्रस राठौर के द्वारा किया गया। जिला महामंत्री श्री नागले ने कहा की 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक  संविधान परीनिर्माण दिवस के रूप में पूरा सप्ताह मोर्चा मनाएगा। जिसमें केंद्र एवं ब्लॉक स्तर पर महिलाओं को अपने कानून का अधिकार युवाओं को संविधान की व्याख्या वकीलों का शिक्षकों का सम्मान एवं संविधान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। पूरे सप्ताह संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुकेश कोली के द्वारा संचालन किया गया।  आभार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश कौशल ने व्यक्त किया। 
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सोनू मालवी मंडल महामंत्री श्रवण जाटव भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश राठौड़ प्रदेश कार्यालय मंत्री राजू सिकरवार,वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेन्द्र राठौर गोपाल सोनी, प्रदीप बिजोरिया, मानसिंह परमार,भाजपा पार्षद मुकेश मेवाडा कमलेश राठौर अर्जुन राठौर बृजेश परमार,,  कपिल कुशवाहा, हृदेश राठौर ,अजय दिनकर, यासीन पठान, सुभाष बाबा, मोहन चौरसिया, राजू बोयत, ओम प्रकाश, विजय हरपाल,  अनूप चौधरी, कन्हैयालाल, मुकेश विश्वकर्मा, नरेंद्र राजपूत, हेमंत राठौड़, राजेश माझी श्रवण जाटव शरण बाल्मीकि,अजय दीनकर,राजेश परिहार आदि कार्यकर्तागण मौजूद थे।