बस स्टेण्ड स्थित पार्क में धूम-धाम से मनाई जायेगी कांग्रेस सेवादल के द्वारा नेहरु जयंती
सीहोर। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरु की जयंती दिनांक 14 नवम्बर 2019, गुरुवार को सुबह 11 बजे बस स्टेण्ड स्थित पार्क में कांग्रेस सेवादल जिला सीहोर के द्वारा धूमधाम से मनाई जायेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले ने बताया कि कांग्रेस सेवादल की मांग पर एवं पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी द्वारा नहरु पार्क के जीर्णोद्धार की आवाज उठाने पर नगर पालिका परिषद सीहोर के द्वारा पार्क को सुसज्जित कर दिया गया है। जिसे लेकर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह हैै। नहरु जयंती कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव राकेश राय, पूर्व नपाध्यक्ष रुकमणी रोहिला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओमवर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र ठाकुर, दामोदर राय, दर्शन सिंह वर्मा, ओम वर्मा, ओमदीप, एडव्होकेट के.यू.कुरेशी, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नईम नवाब, सुरेश गुप्ता, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेन्द खंगराले, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, डॉ० अनीस खान, ममता त्रिपाठी, राजेश भूरा यादव, सेवा दल महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति आशा गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, पूर्व पार्षद पवन राठौर, कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र चन्द्रवंशी, कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष मांगीलाल टिमरई, नपाध्यक्ष उपाध्यक्ष श्रीमति राखी सुशील ताम्रकार, प्रतिपक्ष नेता रामू चौधरी, विवेक राठौर, रमेश राठौर, आकाश रोहित, सफीक बाबा, आरिफ पहलवान, इरशाद पहलवान, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, मुकेश ठाकुर, मृदुल तोमर, अनीस कुरेशी आदि लोग उपस्थित रहेगें आदि समस्त कांग्रेस के अनुशासित संगठनों ने अधिका से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
बस स्टेण्ड स्थित पार्क में मनाई जायेगी नेहरू जयंती