वर्चुंअल रैली में विधायक सुदेश राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का संवाद

सीहेार। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के सर्वोत्तम सौ दिन पूरे होने और सौ दिनों के अंदर किए गए कार्यों के उपलक्ष में शुक्रवार को वर्चुअल रैली का सीधा संवाद कार्यक्रम राठौर धर्मशाला गंज में आयोजित किया गया। वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय और सीहोर विधायक सुदेश राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद को सुना। वर्चुअल रैली संवाद कार्यक्रम के उपरांत भाजपा पार्षदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मालवीय से चर्चा करते हुए कहा की वर्ष 2018 में बीपीएल की सूची में से काटे गए नाम को पुन: जुड़वाने के लिए पात्रता पर्ची निकलवाने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा बेहिसाब बिल के निराकरण के लिए सीहोर के सभी वार्डो में कैंप लगाकर निराकरण किया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों के साथ जनता से यह बात भी करना है कि जो वास्तविक गरीब है उसका नाम बीपीएल सूची में जोडऩे के लिए जिलाधीश से बात करेंगे एवं जो लोग सक्षम हैं वह अपना नाम स्वयं ही बीपीएल सूची से कटवाने आगे आए। विधायक सुदेश राय ने कहा कि हम शीघ्र सभी समस्याओं के निराकरण के लिए जनता जनार्दन के कार्य निरंतर करते रहेंगे। वर्चुअल रैली सीधा संवाद कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता, राजेश राठौर, धर्मेंद्र राठौर, श्रीमती सरोज ठाकुर, मोहन चौरसिया, ओम पटेल राजू सिकरवार, हिरदेश राठौर आईटी सेल संयोजक, कमलेश राठौर, पार्षद अर्जुन सिंह राठौर, पार्षद विजेंद्र परमार, संतोष शाक्य, श्रीमती हर्षा राठोर, सोनू ठाकुर, नूतन राठौर, मनोरमा शर्मा, ब्रजमोहन सोनी, अजय दिनकर, सुशील ताम्रकार, कपिल कुशवाह, अशोक समाधिया, प्रदीप बिजोरिया, आशीष पचौरी, राजेश परिहार, नरेंद्र राठौर, अनूप चौधरी, संजय राय, राजेश माझी, नरेंद्र राजपूत, राजकुमार श्रीवास, आशुतोष त्यागी, तुलसीराम सेन, नट्टू राठौर, कैलाश जी, दिलीप सरकार ,शमा पठान, हेमन्त राठोर, प्रवेश राठोर, मुकुल राठोर, नवीन राठोर, आयुष मेवाड़ा, आकाश प्रजापति, नीरज राठोर, नीलेश राठोर, अंकित राठोर, भविष्य राठोर के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।