सावन में चल रहा अखंड रामायण का पाठ पूरे सावन माह चलेगा अखंड रामायण पाठ, सोमवार को की जाएगी महाआरती July 19, 2020 • Mr. Ashish Gupta आशीष गुप्ता अग्रसोच न्यूज़ सीहोर। सीहोर। ग्राम बरखेड़ा हसन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर सावन के पूरे महीने अखंड रामायण पाठ से रामायण की चौपाइयां चल रही है। मंदिर पर यह क्रम बीते चालीस साल से चल रहा है। खासबात यह है कि रामायण पाठ स्थानीय मंडल और क्षेत्रवासी आपस में मिलजुल कर करते हैं। सावन पूर्णिमा को हवन पूजन के साथ पाठ का समापन किया जाता है। इसके लिए मंदिर में चौबीस घंटे अखंड रामायण का पाठ जारी है। सोमवार को सुबह महा आरती का आयोजन किया जाएगा और इसका समापन अंतिम सोमवार को किया जाएगा। यहां पर पिछले कई सालों से हर साल सावन के माह में सुख-शांति और अच्छी बारिश के लिए रामायण का पाठ किया जाता है। कोरोना काल को देखते हुए उक्त दिव्य आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मानस प्रचार समिति के मीडिया प्रभारी दीपक समाधिया ने बताया कि ग्राम बरखेड़ा हसन में लगभग 40 साल पहले समिति, क्षेत्रवासियों और युवाओं ने श्रीराम जानकी मंदिर पर सावन के महीने में एक माह के अखंड रामायण पाठ की शुरुआत की थी। सफल आयोजन के बाद सभी ने मिल कर समिति का गठन का संकल्प लिया कि इस क्रम को लगातार जारी रखेंगे। तब से लेकर आज तक यानि 40 साल से ग्राम बरखेड़ा हसन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूरे सावन के महीने अखंड रूप से रामायण की चौपाइयां गूंजती है। खासबात यह है कि पाठ के लिए अलग से पंडितों को नहीं बुलाया जाता। क्षेत्र के क्षेत्रवासी और समिति के गु्रप तैयार है। जो एक एक घंटे पाठ कर क्रम को पूरे माह जारी रखता हैं। उन्होंने बताया कि पाठ का समापन तीन अगस्त रक्षाबंधन के दिन हवन पूजन के साथ किया जाएगा। इसके बाद कन्याभोज व भंडारे का आयोजन होगा। इन दिनों कोरोना संक्रमण काल चल रहा है। हिन्दू महापंचायत के जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, मानस प्रचार समिति के अध्यक्ष गंगाराम राजपूत, महेश शर्मा, दीपक समाधिया, कैलाश प्रजापति, महेश राजपूत, छन्नूलाल सेन, राजेश गिरी, तुलसीराम प्रजापति, दीपक समाधिया, नंद किशोर, रमेश साहू, भगवान सिंह गुर्जर, अशोक कुशवाहा, चेतन शर्मा, दीपक शर्मा आदि शामिल थे।