प्रदेश में मजदूर गरीब हितेषी सरकार उपभोक्ताओं को नहीं देने होंगे बढ़े हुए बिजली बिल-जसपाल अरोरा

लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को दिए गए बढ़े हुए बिजली के बिलों को जसपाल अरोरा ने कराये कम विद्युत उपभोक्ता हेतु शिविर आयोजित किया निराकरण


सीहोर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने पिछले दिनों विद्युत मंडल सीहोर द्वारा गरीब उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिल प्रदान किए जाने से नागरिकों को आह्वान किया था कि मध्य प्रदेश सरकार गरीब मजदूरों को मध्यमवर्गीय परिवारों को बिजली बिलों में राहत प्रदान करेगी। बढ़े हुए बिजली के बिलों की राशि कम कराने हेतु जसपाल सिंह अरोरा ने तीन दिवस पूर्व विद्युत मण्डल के डीई को कहा था। श्री अरोरा के प्रयास के चलते आज विद्युत मण्डल सीहोर द्वारा विद्युत बिलों में संशोधन हेतु राहत शिविर का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा की उपस्थिति में किया। जिसमें विद्युत मंडल के अधिकारियों द्वारा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिलों की राशि कम की गई। नागरिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा का आभार माना है। जसपाल सिंह अरोरा ने नागरिकों से बढ़े हुए बिजली बिल ना जमा करने का आव्हान किया था। आज बड़ी संख्या में नागरिकों ने विद्युत बिलों में संशोधन कर बिलों का निराकरण कराकरण कराया। जिस पर श्री अरोरा का नागरिकों ने हृदय से आभार माना है। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान विद्युत मंडल द्वारा बंद पड़े प्रतिष्ठान एवं मकानों के घरेलू बिजली बिल हजारों रुपए के बिल प्रदान कर दिए थे। श्री अरोरा के अथक प्रयासों से विद्युत मंडल द्वारा शिविर लगाकर नागरिकों को राहत प्रदान की गई।