आज 4 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई 3 व्यक्ति स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए वर्तमान में कुल एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 69

सीहोर 23 जुलाई,2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि आज 4 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। पाॅजीटिव व्यक्तियों में सीहोर के स्टेषन रोड सुभाष नगर एवं वर्कशाप मण्डी कंटेनमेट एरिया का 1-1, नसरूल्लागंज के वार्ड नंबर 7 कंटेनमेट एरिया का 1 तथा आष्टा के किला क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया से 1 व्यक्ति शामिल है। आज पॉजीटिव मिले सभी पुरूष है। आज कोविड केयर सेंटर सीहोर से 3 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब वर्तमान में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 69 है। अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 50 हो गई है। आज डिस्चार्ज किए व्यक्तियों में आष्टा की 2 महिलाएं तथा नसरूल्लागंज की 1 महिला शामिल है। जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या वर्तमान में 36 है। अब तक 6 पॉजीटिव व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसमें 1 की मृत्यु इंदौर मे तथा 5 की मृत्यु भोपाल में उपचार के दौरान हुई है। मृतको में 2 महिलाएं तथा 4 पुरूष शामिल है। आज 320 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। जिसमें से नसरूल्लगंज के 62, इछावर के 51, सीहोर शहरी क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया से 64 तथा फीवर क्लिनिक से 6 सैम्पल, बुदनी विकासखण्ड के बकतरा से 25, आष्टा विकासखण्ड के 58 एवं श्यामपुर विकासखण्ड के 54 सैम्पल शामिल है।