गेहूं उपार्जन का कार्य प्रारंभ कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों एवं वेयरहाउस का निरीक्षण April 15, 2020 • Mr. Ashish Gupta गेहूं उपार्जन का कार्य प्रारंभ कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों एवं वेयरहाउस का निरीक्षण अग्रसोच न्यूज़ सीहोर सीहोर 15 अप्रैल,2020 बुधवार को कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य का शुभारंभ कराया गया। साथ ही सायलो में भी ई-उपार्जन का कार्य शुरु किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री गुप्ता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जहां अधिकारियों को नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए वहीं कृषकों को भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की समझाईश दी। उन्होंने गोले बनाकर दूरी बनो रखने के भी निर्देश दिए। मंडी में प्रथम दिवस 25 ट्राली और 3 पिकअप वाहनों की नीलामी कराई गई। सायलो खरीदी केन्द्र पर भी कलेक्टर की उपस्थिति में ई-उपार्जन का कार्य आरंभ किया गया। जहां कुल 60 कृषकों को पर्ची दी गई थी। कृषि उपज मंडी में गुरुवार से नीलामी नहीं होगी। अब नई व्यवस्था के तहत व्यापारियों द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदी की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार जिया फातिमा सहित राजस्व अमले और कृषि उपज मंडी व सायलो के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने किया रेहटी तहसील के अनेक वेयर हाउस का निरीक्षण 15 अप्रैल से जिले में गेंहू खरीदी का कार्य शुरु कर दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर श्री अजय गुप्ता द्वारा जिले की रेहटी तहसील के आईबी वेयरहाउस उपार्जनकेंद्र, मालीबांया, गोंडीगुराडिया, मां विजयासन वेयरहाउस, बोरी उपार्जन केंद्र, तुलसी वेयरहाउस, सेमरी उपार्जन आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी खरीदी केंद्रों पर सोशल डिस्टनसिंग नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने बुधनी जोशीपुर भाग्यश्री बेर हाउस, शाहगंज मंडी शाहगंज एवं जहान पुर खरीदी केंद्र, श्रद्धा वेयरहाउस बनेठा प्लॉट खरीदी केंद्र, कमलेश वेयरहाउस डोबी खरीदी केंद्, अनमोल वेयर जोन तला खरीदी केंद्र, ईपी वेयरहाउस बकतरा खरीदी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरुण कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।