सीहोर। आशीष गुप्ता l मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस के १३४ वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस सेवादल तथा वरिष्ठजनों के सम्मान को लेकर सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र खंगराले के द्वारा कांग्रेस के १३४ वें स्थापना दिवस पर स्थानीय अनुसुचित जाति वार्ड क्रमांक 11 के डॉ अम्बेडकर पार्क में एक कार्यक्रम रखा गया। वरिष्ठजनों के द्वारा डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, महेश दयाल चौरसिया, विष्णु राठौर, कलीमउददीम कुरैशी, ओमदीप, दर्शन वर्मा, रामभरोश आर्य, गंगा राम परशईया, पन्नालाल खंगराले, रामरतन सिलावट आदि का कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों के द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मान किया। कांग्रेस पार्टी के १३४ स्थापना दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश कांगेेस सेवादल के प्रदेश सचिव राकेश राय ने कांग्रेस के इतिहास की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री प्रीतम दयाल चौरसिया, पार्षद आरती खंगराले, महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष आशा गुप्ता, सीहेार जिला सेवादल कांग्रेस यंगबिग्रेड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,जिला सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कार्यालय संगठन प्रभारी डॉ जितेंद्र चंद्रवंशी, सेवादल कांग्रेस जिला महांमत्री रमेश राठौर, ब् लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मांगीलाल टिमरई,ब्लाक महिला कांग्रेस मीरा रैकवार, भवंरलाल मंंगरोलिया, दीपक सोनकर, कमल किशौर जाटव, राहुल जाटव, नंदकिशौर सोनकर, धमेंद्र रैकवार, रामदयाल कोटिया, गुमान सिंह जाटव, मांगीलाल मंगरोलिया, शशि मंगरोलिया, गुलाब बाई परसईया, रामकुली बाई जाटव आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सेवादल ने किया वरिष्ठजनों का सम्मान